उज्जैन आ चुके हैं महाभारत के दुर्योधन

उज्जैन आ चुके हैं महाभारत के दुर्योधन


महाकाल दर्शन कर मैं धन्य हो गया - दुर्योधन


उज्जैन। ॓महाकाल दर्शन कर मैं धन्य हो गया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय मेरे परम मित्र हैं, उनके बोलने पर ही मैं महाकाल दर्शन पर उज्जैन आया।॔ - यह कहना है लोकप्रिय की टी वी सीरियल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌महाभारत में दुर्योधन की भूमिका ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ निभाने वाले प्रसिद्ध फिल्म और टीवी कलाकार पुनीत इस्सर का। जो जून 28 को उन्होंने उज्जैन में व्यक्त किये।उन्होंने कहा, 'आज मैं जो कुछ हूं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हूं, मगर अब मेरी माता इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मैं उनके मार्गदर्शन में सदा चलता आया हूं, उज्जैन से मेरा बहुत गहरा नाता रहा।


पुनीत इस्सर हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक हैं, जो पिछले करीब चार दशकों से छोटे और बड़े पर्दे पर अभिनय करते आए हैं। इन्हें बी आर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन के चरित्र के रूप में ख्याति प्राप्त हुई थी। उससे पहले फिल्म 'कूली' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट में अमिताभ बच्चन को उनके हाथों लगी गंभीर चोट की वजह से वे पहली बार सुर्खियों में आए। इस हादसे की वजह से उन्हें काफी दिनों तक प्रेस और बिग-बी के प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां तक की करीब 6 वर्ष तक बॉलीवुड से पुनीत बहिष्कृत भी रहे। जिसके बाद बी आर चोपड़ा ने उन्हें अपने पौराणिक धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने को दिया। यह किरदार इनके लिए मील के पत्थर की तरह साबित हुआ। इस वापसी को वे महाकाल की कृपा की फल मानते हैं